- Hindi News
- एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, दूसरी आगे जा रहे ट्रक से टकराई, 7 की जान बची
एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, दूसरी आगे जा रहे ट्रक से टकराई, 7 की जान बची
मोरिंडा में शनिवार रात बारिश की वजह से दो सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में तेज रफ्तार कार आरओबी नंबर-1 के डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इसमें दिल्ली के एक परिवार के 6 मेंबर्स थे। सभी को मामूली चोटें आई। वे दूसरी गाड़ी से निकल गए। दूसरा हादसा चमकौर साहिब चौक के पास हुआ। ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे रही कार ट्रक से टकरा गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस कार को मोरिंडा का रहने वाला पंकज चला रहा था। पंकज को ज्यादा चोट नहीं आई। उसने इस बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी।