पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 108 एंबुलेंस ने कहा व्यस्त है, अस्पताल में हुई घायल की मौत

108 एंबुलेंस ने कहा-व्यस्त है, अस्पताल में हुई घायल की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरिंडाबाईपासके र|गढ़ चौक पर सोमवार को एक कार और बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार की मौत हो गई। मोरिंडा पुलिस ने इस संबंध में दोनों कार और बाइक कब्जे में लेकर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोरिंडा थाना प्रभारी हरकीरत सिंह ने बताया कि फोर्ड कार चंडीगढ़ से लुधियाना की तरफ जा रही थी कि र|गढ़ चौक में कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गांव मारवा के रणबीर सिंह घायल हो गए। उन्हें मोरिंडा हाईवे पैट्रोलिंग पुलिस के उधम सिंह कमलजीत सिंह ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टरों ने तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर ने गंभीर रूप में घायल रणबीर सिंह को रेफर करने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन करवाया, लेकिन दूसरी तरफ से कहा गया कि सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं और इसके आने में देर लगेगी। कुछ समय बाद घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिया जाएगा।

हादसे के बाद पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया।

सूचना मिलने पर मृतक के घरवाले पहुंचे अस्पताल।

गुस्से में घरवालों ने अस्पताल में एसएमओ को पीटा।

उधर रणबीर सिंह की मौत से गुस्साए घरवालों और रिश्तेदारों ने अस्पताल में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पुलिस कमिर्यों ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उनका गुस्सा कम नहीं हो रहा था। कुछ लोगों ने एसएमओ डाॅक्टर बलवीर सिंह के साथ भी मारपीट की। एसएमओ बलवीर सिंह ने भाग कर अस्पताल के एक कमरे में छुपकर जान बचाई। पुलिस ने मामला बड़ी मुशिकल से शांत किया। बताया गया कि एसएमओ ने भी पुलिस को मारपीट की शिकायत की है।

एसएमओ को पीटा, कमरे में छुपकर बचाई जान