पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल सरकार ने किए िवकास के झूठे वादे: चन्नी

बादल सरकार ने किए िवकास के झूठे वादे: चन्नी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथकांग्रेसविधान सभा हलका चमकौर साहिब की तरफ से आज यूथ नेता निरवैर सिंह बिल्ला के नेतृत्व में चमकौर सािहब इलाके की सड़कों के बुरे हालात, ऐतिहासिक प्रोजैक्ट विषय पार्क के अधूरे निर्माण पर शहर के अनदेखे िकए िवकास के रोष स्वरूप स्थानीय टी प्वाइंट पर धरना दिया करीब एक घंटा यातायात जाम करके रोष जताया गया। इस धरने में प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष और हलका विधायक चरनजीत सिंह चन्नी, सीनियर कांग्रेसी नेता जैलदार सतविन्दर सिंह चैड़ियां, नगर पंचायत चमकौर साहिब के पूर्व प्रधान अमनदीप सिंह मांगट और ब्लाक कांग्रेस के प्रधान करनैल सिंह बजीदपुर ने विशेस तौर पर िशरकत की। धरने को संबोधन करते हुए िवधायक चरनजीत िसंह चन्नी ने कहा कि आज पंजाब सरकार ऐतिहासिक शहरों की दिशा बदलने और वहां के विकास के लिए करोड़ों के फंड जारी करने के दावे कर रही, लेकिन यह बयान सच्चाई से कोसों दूर हैं इसका अंदाजा चमकौर साहिब इलाके को ही देख कर लगाया जा सकता है। पंजाब सरकार ने विकास तो क्या करना था बलकि यहां पहली कांग्रेस सरकार की तरफ से शुरू िकए काम को बंद कर िदया है।

उन्होंने कहा कि चमकौर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारों की ओर जाते मार्गों की बदतर हालत, मोरिंडा मार्ग जहां से गुज़रना भी कठिन है, यही बयान करता है कि पंथक कहलाने वाली अकाली सरकार सारा पैसा बडे हलके में भेज रही हैं। उन्होंने अकाली सरकार की तरफ से पंजाब के नौजवानों को नशों की तरफ धकेलने की िनंदा की। इस मौके ज़ैलदार सतविन्दर सिंह चैड़ियां अमनदीप सिंह मांगट ने भी संबोधन करते हुए शहीदों की धरती चमकौर साहिब को विकास पक्ष से अनदेखा िकरने की िनंदा की। धरने में ज्ञान सिंह बेला, िजला परिषद के पूर्व मैंबर करनैल सिंह फतेहपुर बेट, समिति मैंबर निर्मल सिंह सुरतापुर, करनैल सिंह बजीदपुर, शमशेर सिंह मंगी, कौशलर वरिन्दर कुमार बिकी, भुपिन्दर सिंह भूरा, महिला कांग्रेस की प्रधान दलजीत कौर, भुपिन्दर सिंह भूरा, ब्लाक चमकौर साहब के चेयरमैन हरदीप सिंह िभंदा, जस्सा बजीदपुर, मोहण सिंह खोखरां, नेक मुहम्मद, परमिन्दर सिंह सेखो, बहादर सिंह सैदपुर, बावा महतोत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

चमकौर सािहब में धरना दे रहे कांग्रेसियों को संबोिधत करते विधायक चन्नी।