कार की टक्कर से मौत, ड्राइवर फरार
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़हाईवे पर स्थित लोहगढ़ गांव के पास रविवार देर रात एक राहगीर को कार ने टक्कर मार दी, जिससे राहगीर की मौत हो गई। गांव वासुदेवपुरा का प्रकाश सिंह (38) काम से घर लौट रहा था कि तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। दुकानदारों ने कार का पीछा भी किया, पर नहीं पकड़ पाए। जख्मी प्रकाश को शौरी अस्पताल पहंुचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुिलस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर केस दर्ज कर लिया।