- Hindi News
- पुिलस का सर्विलांस सिस्टम भी नहीं खोज पाया डकैतों को
पुिलस का सर्विलांस सिस्टम भी नहीं खोज पाया डकैतों को
पंचकूलामेंहुई लूट और डकैती के मामलों में जिस तरह पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं, वैसे ही इसी हफ्ते पिंजौर एरिया में हुई दो डकैती की वारदातों में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सबसे बड़ी बात है कि पुलिस का सर्विलांस सिस्टम भी डकैतों के बारे में कुछ पता नहीं लगा पाया है। पुलिस ने सर्विलांस सिस्टम लगाकर पता करने की कोशिश की थी कि इस एरिया में कौन-कौन से मोबाइल इस्तेमाल हुए हैं। इसके बावजूद पुिलस के हाथ कुछ नहीं लग पाया है। असल में पिंजौर-नालागढ़ हाईवे पर गांव लोहगढ़ में दो घरों में डकैती डाली गई थी, जिसके बाद एक अन्य घर में भी डाका डालने की कोशिश की गई, लेकिन उस मकान में रहने वाले सदस्य जाग गए थे, जिसके बाद डकैत वहां से भाग गए थे। डकैती डालने वाले करीब पांच लोग थे, जिनके बारे में पुिलस अभी तक कुछ पता नहीं लगा पाई है।