- Hindi News
- संदिग्ध परिस्थिितयों में नाबालिग युवक लापता
संदिग्ध परिस्थिितयों में नाबालिग युवक लापता
संदिग्ध परिस्थिितयों में नाबालिग युवक लापता
पिंजौर|नगरनिगम के वार्ड 5 के अर्न्तगत पड़ने वाली पावर हाउस काॅलोनी का एक नाबालिग युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पिंजौर थाने में दी शिकायत में जनस्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले बलदेव सिंह ने बताया कि गत शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उनका 16 साल का बेटा अवतार सिंह खाना खाकर अपनी माता पाल कौर को बाहर टहलाने को कहकर गया, लेकिन उसके बाद नहीं वापस नहीं लौटा। आसपास जगहों पर तालाश किया, परन्तु कहीं भी नहीं मिला। सभी रिशतेदारो के पास भी तालाश करने पर उसका कुछ भी नही पता लगा आखिर में पिंजौर थाने में शिकायत करनी पड़ी।