पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई इलाकों में करीब 12 घंटे बिजली गुल

कई इलाकों में करीब 12 घंटे बिजली गुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारकोपिंजौर शहर में बिना किसी सूचना के ही लगातार 12 घंटे तक बिजली बंद रही। पूरे शहर में सुबह करीब 9 बजे बिजली बंद हो गई और रात करीब 9 बजे आई। जिससे लोगों के घरों में इनर्वटर भी जवाब दे गए। वहीं बिजली से जुड़े लोगों के कारोबार भी प्रभावित रहे। स्थानीय राजीव शर्मा, कर्मप्रीत सिंह, संजीव वर्मा आदि ने बताया कि उन्हें बिजली बंद होने की कोई भी सूचना नहीं थी जिससे उन्होंने सोचा कि शायद दो-तीन घंटे बाद बिजली जाएगी। बिजली विभाग को इसके बारे में पहले समाचार के माध्यम से सूचना देनी चाहिए थी। बिजली विभाग के एसडीओ आरके रोहिला से पूछा गया, कहा कि एचएमटी पावर हाऊस को अपग्रेड करने का काम चल रहा है 132 केवी वाले सबस्टेशन का 220 का किया जा रहा है इसी को लेकर कुछ केवल खोली थी उसमें कुछ केवल खराब थी उन्ही की मरम्मत का काम चल रहा था।