पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत दिवस समारोह में पहुंचे 50 किसान

खेत दिवस समारोह में पहुंचे 50 किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेत दिवस समारोह में पहुंचे 50 किसान

बरवाला| गांवगढ़ी कोटाहा में बागवानी विभाग की ओर से संरक्षित खेती पर आधारित खेत दिवस का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 किसानों ने भाग लिया। बागवानी विभाग के रायपुररानी कार्यालय के कर्मचारी सुरेश मसीह ने बताया कि इस अवसर पर विभाग के उप-निदेशक डॉ. पीसी संधु ने किसानों को विभागीय स्कीमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ महिंद्र कुमार ने संरक्षित खेती बारे विस्तार से बतलाया। पुष्प विशेषज्ञ विक्रम सिंह ने किसानों को फूलों की खेती बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र पिंजौर पंचकूला से आए समन्वक एवं कीट विशेषज्ञ डॉ. दिलबाग सिंह ने बागवानी फसलों कीट प्रबंधन के बारे में किसानों से विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी पंचकूला अजेश कुमार भी मौजूद थे।