पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिमला की बर्फबारी का नजारा पंचकूला में, पिंजौर परवाणू बाईपास की ओर से लौट रहे वाहनों की छतों पर दि

शिमला की बर्फबारी का नजारा पंचकूला में, पिंजौर-परवाणू बाईपास की ओर से लौट रहे वाहनों की छतों पर दिखी सफेद चादर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिशके कारण जहां रविवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं शहर के कई हिस्सों में बिजली भी ठप रही। पिंजौर मेन बाजार में तो शनिवार रात करीब 7 बजे गुल हुई बिजली रविवार शाम तक नहीं आई। मेन बाजार में बिजली सप्लाई करने वाले पिंजौर गार्डन के पास लगे पोल को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे पोल टूटकर कार पर ही गिर गया। इससे बिजली ठप हो गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। बारिश के कारण बिजली कर्मी काम भी नहीं कर सके। रविवार शाम को बारिश रुकने पर काम शुरू किया गया। इस दौरान मेन बाजार और आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रही।

पकौड़े और जलेबी खरीदने के लिए लगी रही भीड़

बारिशके कारण रविवार को पिंजौर के मेन बाजार में रौनक काफी कम नजर आई। मिठाई की दुकानों पर पकौड़े और जलेबी खरीदने वालों की भीड़ जरूर नजर आई।

पिंजौर-परवाणू बाईपास पर रविवार को शिमला से लौट रहे वाहनों की छतों पर बर्फ की चादर बिछी नजर आई। यानी शिमला में हो रही बर्फबारी का नजारा पंचकूला में भी नजर आया। कसौली की पहाड़ियों पर पड़ी बर्फ भी पिंजौर-परवाणू बाईपास से नजर आई। उधर, शनिवार से लगातार हो रही बारिश के कारण पंचकूला में भी ठंड बढ़ गई। दो दिन हुई बारिश से जहां रविवार को शहर में जीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं कई लोगों ने ठंड को एन्जॉय भी किया और वे बर्फ का मजा लेने के लिए शिमला की ओर निकल लिए।

-फोटोबलविंदर शम्मी

{हिमाचल कल्याण सभा द्वारा कालका के रेलवे सामुदायिक भवन में रखा हिम मिलन बारिश के कारण स्थगित किया गया है।

{बारिश के कारण स्ट्रीट लाइट भी ज्यादातर बंद रही, जो रविवार शाम तक ठीक नहीं हो पाई। हिमशिखा कॉलोनी और इस्लामनजर क्षेत्र में शनिवार से बंद हुई लाइट रविवार दोपहर को आई।