- Hindi News
- चंडीकोटला के लोग बोले हमारा तो बीपीएल परिवारों से भी खस्ता हाल
चंडीकोटला के लोग बोले-हमारा तो बीपीएल परिवारों से भी खस्ता हाल
चंडीकोटला में बारिश के कारण तीन फीट तक धंस गई सड़क।
गांव वालों की समस्याएं सुनतीं एसडीएम हेमा शर्मा।
भास्कर न्यूज | पंचकूला/पिंजौर
एसडीएममैडम, हमारा तो बीपीएल वर्ग के लोगों से भी बुरा हाल है। बीपीएल वर्ग के लोगों के सिर पर टीन की छत तो होती है, लेकिन हम गांववासियों का हाल तो उससे भी बुरा है। हमारे सिर पर छत ही नहीं है। हमें बस हमारा मुआवजा और प्लॉट चाहिए ताकि अपना स्थायी तौर पर आशियाना बना सकें और बच्चों को नई जिंदगी दे सकें। यह गुहार चंडीकोटला गांव के लोगों ने रविवार को गांव के दौरे पर आईं एसडीएम हेमा शर्मा से लगाई। दरअसल 24 घंटे से ज्यादा समय तक हुई बारिश की वजह से चंडीकोटला के लोगों में डर सा बना हुआ है। हालांकि इस दौरान गांव में ही कोई घर गिरा है और ही किसी व्यक्ति के साथ कोई हादसा हुआ है, लेकिन गांव की सड़कें कुछ जगहों पर धंसनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में गांव के लोगों में दहशत सी फैल गई है। इस बारे में वे सोमवार को डीसी विवेक अत्रेय से भी मुलाकात करेंगे और उनसे मुआवजा और प्लॉट दिलाए जाने की गुहार लगाएंगे। वहीं, मौके पर मौजूद सार्थक एनजीओ की निपुण कपूर ने कहा कि गांव के करीब ढाई हजार लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द कोई स्थायी तौर पर इंतजाम किया जाना चाहिए, क्योंकि उनके साथ हादसा किसी भी वक्त हो सकता है। सोमवार को पार्षद समेत गांव के लोग डीसी विवेक अत्रेय से मुलाकात करेंगे। वहीं, एसडीएम हेमा शर्मा ने बताया कि गांव वालों से उनकी समस्या के बारे में पूरी जानकारी ली गई है। गांव वालों की समस्या के हल के लिए ही डीसी साहब ने मीटिंग बुलाई है।
अधिकारीसिर्फ दौरे के लिए आते हैं: गांवके ही प्रेमनाथ ने बताया कि सालों से चंडीकोटला गांव में अधिकारी दौरे पर आते हैं, लोगों की समस्याएं भी सुनते हैं, लेकिन जब बात गांव के लोगों की मदद की आती है तो वहां सभी अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने बताया कि 2012 में उनका मकान गिरा था। जिला प्रशासन द्वारा मुआवजे के तौर पर सिर्फ 35 हजार रुपए दिए गए। उसके बाद पलट कर प्रशासन द्वारा हाल भी जानने की कोशिश तक नहीं की गई। अधिकारी आते हैं, दौरा करते हैं और समस्या पूछ कर आश्वासन देते हैं यही काम हुआ है इन कुछ सालों में।
तीनफीट धंस चुकी है सड़क: गांवके ही अनवर अली ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण शौकत अली के घर के सामने