जम्मू-कश्मीर भेजी दो ट्रक राहत सामग्री
जम्मू-कश्मीर भेजी दो ट्रक राहत सामग्री
पिंजौर|गुरुहर राय साहिब धर्म प्रचार कमेटी दून क्षेत्र पिंजौर और स्थानीय साध संगत के सहयोग से वीरवार को दो ट्रक राहत सामग्री जम्मू कश्मीर भेजी गई। इस मौके पर नगर निगम पंचकूला के सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा और कमेटी के प्रधान भीम सिंह लोहगढ़ हरियाणा की एसजीपीसी के जिला प्रधान सुखजिंदर सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने ट्रकों को रवाना किया। प्रधान भीम सिंह ने बताया कि यह दो ट्रकों की राहत सामग्री इकट्ठी करवाने में स्थानीय लोगों के अलावा मढ़ांवाला और गोरखनाथ कबाड़ गोदाम मालिकों का भी अहम योगदान रहा है उन्होंने कहा कि इसमें आटा, चावल, रस, बिस्कुट, नमकीन, चीनी, दवाइयंा, कपड़े, कंबल, चादरंे, बर्तन, मिनरल वाटर, साबुन आदि भेजा जा रहा है। एसएस नंदा ने कमेटी के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम उस देश के वासी है जहां मुसीबत पड़ने पर एकजुट हो जाते हैं।