पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी ने 7 रुपए घटाई पेट्रोल की कीमत: दमदमा

मोदी ने 7 रुपए घटाई पेट्रोल की कीमत: दमदमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकार्यकर्ताओंने चुनाव प्रचार में गांवों और शहर में जाकर जन-संपर्क अभियान शुरू कर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। भाजपा नेता भाग सिंह दमदमा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एचएमटी काॅलोनी, रामपुर सियुड़ी, रायपुर, भोगपुर गांवों में जन-संपर्क अभियान के तहत केन्द्र की तर्ज पर हरियाणा में भी भाजपा को भारी मतों से जिताकर सरकार बनाने की अपील की। उनके साथ जसमेर सिंह बंजारा, भूपेंद्र कौर, भाजपा के जिला नेताओं सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार किया। जन-संपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता भाग सिंह दमदमा ने कहा कि कांग्रेस राज में तेल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल की कीमतों में सात रुपए तक की कीमत कम की है। इसके अलावा एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरों की सप्लाई सुचारु करने, जम्मू एवं कश्मीर क्षत्र में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने जैसे लोगों के हितों में काम करने के काम किए हैं। इससे लगता है कि हरियाणा में भी अब अच्छे दिन आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मोदी सरकार के जन-कल्याण के फैसलों से खुश और परिवर्तन की लहर के चलते जनता भाजपा की स्पष्ट बहुमत सरकार बनाने के लिए आमादा है। लोगों ने दमदमा को भरोसा दिलाया कि लोकल उम्मीदवार भाजपा का टिकट लेकर आएगा और जनता उसे पूर्ण समर्थन सहयोग देगी।