पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसौंला के स्टूडेंट्स गए वाघा बाॅर्डर और दरबार साहिब

बसौंला के स्टूडेंट्स गए वाघा बाॅर्डर और दरबार साहिब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विधालय बसौंला के पांच दर्जन से ज्यादा छात्र और अध्यापक शैक्षिक भ्रमण के लिए अमृतसर हरमंदिर साहिब और बाघा बार्डर गए। छात्रों को सात वर्गों में बांटा गया प्रत्येक अध्यापक को एक-एक वर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वप्रथम बच्चो ने हरमंदिर साहिब में जाकर अपनी पूरी आस्था दिखाई और गुरुद्वारा साहिब की परिक्रमा की और पूरी श्रद्धा के साथ माथा टेका लगंर खाया। उसके बाद जलियांवाला बाग में गए जहां पर जाकर शहीदों को नमन किया वहीं उन्होंने श्रद्धांजलि भी दी। वहंा से बाघा बार्डर जाकर छात्रों ने बड़े उत्साह से रिटरेट सैरामनी देखी। छात्रों का उत्साह देखने योग्य था वहां पर अध्यापको सेमत सभी छात्रों ने पूरे जोश और देश भक्ति के साथ हिन्दोस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए। ऐसा प्रथम बार हुआ कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रो ने शैक्षकि भ्रमण किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत सिंह चुघ ने विशेष तौर पर 12वीं कक्षा की छात्रा गुरप्रीत कौर सम्मानित किया क्योंकि उसने पूरे छात्रो को अनुशासन में रखने में अपना योगदान दिया था।

स्टूडेंट्स, टीचर्स अमृतसर हरमंदिर साहिब और बाघा बाॅर्डर से घूमकर आए।