खनन के आरोप में तीन गिरफ्तार
पिंजौरपुलिसने अवैध खनन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 22 नवंबर को खनन आधिकारी को गांव सुखोमाजरी के पास अवैध खनन होने की सूचना मिली थी, जिस पर उन्होंने टीम के साथ मौके पर छापा मारा, जहंा पर चार ट्रकों समेत उनके चालक मिट्टी वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। खनन अधिकारी ने ट्रकों के नंबर के साथ चालको की पहचान कर ली। उन्होंने चारों ट्रकों की रिपार्ट पिंजौर थाने में दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके उपरोक्त ट्रकों को चालकों समेत शुक्रवार को गांव चरनिया के पास पकड़ लिया।