- Hindi News
- आंध्रा बैंक ने ईशरनगर ब्रांच में शुरू की एटीएम सर्विस
आंध्रा बैंक ने ईशरनगर ब्रांच में शुरू की एटीएम सर्विस
पंचकूला. आंध्राबैंक ने शुक्रवार को पिंजौर के ईशरनगर स्थित ब्रांच में नए एटीएम का उद्घाटन किया। उद्घाटन चंडीगढ़ ज़ोन के ज़ोनल मैनेजर अजय गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने बैंक के खाताधारकों का उनकी ब्रांच के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आधार भी व्यक्त किया। नई स्कीमों खासकर बच्चों के लिए शुरू की गई स्कीमों का लाभ बताया उन्हें इस्तेमाल करने की सलाह दी। बैंक के ई-प्रोडक्टस की भी जानकारी दी खाताधारकों को भी दी गई।