- Hindi News
- भाजपा ने सदस्यता अभियान के तहत कैंप लगाकर बनाए 148 नए सदस्य
भाजपा ने सदस्यता अभियान के तहत कैंप लगाकर बनाए 148 नए सदस्य
पिंजौर| हरियाणाप्रदेश और देश में व्यापारी वर्ग एक ऐसा वर्ग है, जिसके साथ हर कोई किसी किसी तरह से जुड़ा हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण वर्ग है अगर व्यापारी सुरक्षित है तो आम आदमी के सुरक्षित है। अब से पहले प्रदेश में जो भी सरकार आई है, उसने व्यापारी वर्ग का हमेशा शोषण ही किया है। हर सरकार ने इस वर्ग को केवल लूटने का ही काम किया है। पहले व्यापारी असुरक्षित रहा है, परंतु जब से प्रदेश और देश में भाजपा ने सत्ता संभाली है, यह वर्ग सुरक्षित हो गया है। यह बात रविवार को पिंजौर मंडल अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ नवीन शर्मा ने पिंजौर में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत मेन बाजार में लगाए गए एक शिविर में कही शर्मा ने कहा कि उन्होंने शिविर में कुल 148 नए सदस्य बनाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा के साथ जुड़ने का भारी उत्साह है। देश में केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो जनता के लिए बिना स्वार्थ के काम कर रही है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ गगन सिंह चौहान, भाजपा के आत्म प्रकाश आर्य, नरेन्द्र गुप्ता, मनीश राजपाल, योगेश बत्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश कक्कड़, अमित कुमार शर्मा आदि भी मौजूद थे।