- Hindi News
- विश्वकर्मा मंदिर में जीके प्रतियोगिता के साथ विश्वकर्मा समाज सम्मेलन संपन्न
विश्वकर्मा मंदिर में जीके प्रतियोगिता के साथ विश्वकर्मा समाज सम्मेलन संपन्न
पिंजौर| श्रीविश्वकर्मा सभा पिंजौर की आेर से आयोजित विश्वकर्मा समाज सम्मेलन रविवार को सीता राम धीमान की अध्यक्षता में श्री विश्वकर्मा मंदिर पिंजौर में सम्पन्न हो गया। मुख्य अतिथि प्यारे लाल जांगड़ा ने ध्वजारोहण करते हुए भगवान विश्वकर्मा की समृद्ध परम्परा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। हवन यज्ञ राकेश कुमार जांगड़ा ने सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवानी को प्रथम हितैषी कलसी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में दिव्या धीमान को प्रथम, नेहा धीमान को द्वितीय निशा धीमान को तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रधान रतन सिंह जांगड़ा महासचिव प्रेम चंद धीमान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार रखे। लंगर के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।