पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिंजौर के युवाओं मे फैल रही नशे की लत पर प्रशासन लगाम लगाए

पिंजौर के युवाओं मे फैल रही नशे की लत पर प्रशासन लगाम लगाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिननशों के बारे में कभी सुना भी नहीं होगा आज पिंजौर शहर का युवा वर्ग उन नशों की चपेट में है। क्षेत्र में करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा ऐसे युवा हंै जो किसी किसी नशे के साथ जुड़े हुए हैं। शहर में बहुत से ऐसे ठिकाने है जहां पर चोरी छिपे नशे होते हंै। परन्तु प्रशासन इस बात से बिलकुल बेखबर है। गत नगर निगम के चुनाव में युवाओं को नशों से जुड़ा हुआ देखा गया। जिसकी शिकायत करने से उन बच्चों के अभिभावक बचते रहे कि कहीं उनके बच्चों को पुलिस पकड़ ले परन्तु इसके परिणाम अब और भी ज्यादा खतरनाक होते दिखाई दे रहे हैं। भीमा देवी कॉम्लेक्स के पीछे खेतों में चोरी छिपे युवाओं को झाड़ियों में कई अलग-अलग तरह के नशे करते हुए देखा जा सकता है।

इस संबंध में पूर्व पार्षद गुरचरण घ्यान ने कहा कि पिंजौर शहर में पिछले करीब एक वर्ष पहले से ही युवाओं में बहुत ज्यादा नशों की लत देखी गई है। शहर में कहां से युवाओं तक ऐसे ऐसे नशे पहुंच रहे हंै कि जिसके बारे में कभी सोचा भी नहीं था। अब तो युवाओं को ऐसे नशे करते हुए भी देखा गया है जिनके आगे शराब जैसा नशा कुछ भी नहीं लगता। युवाओं ने बहुत से ऐसे नशों की आदत डाल ली है जिसे हटवाने में उनके अभिभावकों को बहुत मशक्त करनी पड़ रही है। गांवों के युवा भी अब इसकी चपेट में आने लगे हैं। अगर जल्द ही इस पर प्रशासन ने काबू नही पाया तो आने वाली पीढ़ी के लिए जिन्दगी आसान नहीं होगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि युवाओं को नशे के प्रति रोकने के प्रयास किए, तािक जिंदगियों को बचाया जा सके।

^पिछले काफी समय से क्षेत्र में युवाओं के अन्दर नशो की आदत बढ़ती हुई देखी गई है। सबसे ज्यादा युवाओं को नशे की सामग्री चुनाव के कार्यकाल में बंटते हुए देखी जा सकती है। क्षेत्र में नगर निगम चुनाव के अन्दर इसे देखा गया है। प्रशासन से इस बारे में बात करेंगे निकाय चुनावों के दौरान एेसा हो। राजेशकौना, चेयरमैन जिला परिषद पंचकूला

^मेरे पास पिछले काफी समय से गंावों के सरपचों अन्य लोगों की शिकायतें चुकी है कि उनके गांव के लड़के बहुत ज्यादा नशों में डूब रहे है जिसका नुकसान उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। युवाओं के उपर ही अपने परिवार, मां बाप , समाज और देश की जिम्मेवारी होती है अगर उन्हंे ही ऐसी नशों की लत लग गई तो यह परिवार, परिजनों और देश के लिए आने समय में अच्छे सकेंत नहीं हंै। यह जीवन भगवान ने एक ही बार दिया है अगर इसे भी ऐसे नशों में गुजार दिया तो हमारा इस धरती पर आने का कोई मकसद नही रहता। जल्द ही पिंजौर क्षेत्र में बढ़ते नशों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन से मिलेंगे। भूपिन्द्रचौधरी, हरियाणा अध्यक्ष इंटक