- Hindi News
- डीपीएस में 12वीं के स्टूडेंट्स को दी विदाई, हुए रंगारंग कार्यक्रम
डीपीएस में 12वीं के स्टूडेंट्स को दी विदाई, हुए रंगारंग कार्यक्रम
डीपीएसस्कूल पिंजौर में बुधवार को 12 वीं कक्षा का विदाई समारोह धूमधाम से सम्पन्न हो गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल सैम्पसन मसीह ने विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करते हुए आसमान की बुलंदियों पर पहुंचें। उन्होंने सिमरन छांता को वैल ड्रेस्ड गर्ल प्रभनूर सिंह को वैल ड्रेस्ड बाॅय तथा जाहंवी शर्मा को पोपुलर गर्ल जीवांश को पापुलर बाय की उपाधि से सम्मानित किया। कक्षा 11 के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर अपनी खुशी का इजहार किया।