रेखा शौरी मेमोरियल रक्तदान कैंप 19 को
रेखा शौरी मेमोरियल रक्तदान कैंप 19 को
पिंजौर| 16वेंरेखा शौरी मैमोरियल रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 19 सितम्बर को जेएन शौरी अस्पताल नालागढ़ रोड़ पिंजौर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें रोटरी ब्लड बैंक सेक्टर 37 चंडीगढ़ से डाक्टरों की टीम रक्त एकत्रित करेगी। जानकारी देते हुए डाक्टर अनिल शौरी ने बताया कि पिछले करीब 16 वर्षो से लगातार अस्पताल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसके अलावा अस्पताल द्वारा ओर भी स्वास्थय से जुड़े शिविर स्वास्थय से जुड़े जागरूक कैंप भी लगाए जाते हैं।