पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय उद्योग मंत्री से सैलरी के लिए 24 करोड़ रुपए रीलिज करवाए

केंद्रीय उद्योग मंत्री से सैलरी के लिए 24 करोड़ रुपए रीलिज करवाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते को एचएमटी की मांगों संबंधी ज्ञापन देते कटारिया।

दिवाली से पहले ही एचएमटी इम्प्लॉइज की दिवाली मनवा देंगे: र|लाल कटारिया

भास्कर न्यूज | पिंजौर

उत्तरभारत कीलाइफ लाइन कही जाने वाली एचएमटी फैक्टरी, जिस पर आसपास करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र के हजारों लोग किसी किसी तरह से रोजगार के जिए जुड़े हुए थे, परन्तु पिछले करीब 10 वर्षों से एचएमटी के हालात लगातार गिरते ही गए, परन्तु इसे बचाना और इसको दोबारा से उसी पटरी पर लाना ही हमारा काम है। यह बात शनिवार को अंबाला सांसद र|लाल कटारिया ने कही। उन्होंने कहा कि वह एचएमटी के मामले में जब वह सासंद नहीं थे, तभी से गंभीर हैं। वह इसमें काम करने वाले कर्मचारियों की समस्या को जब से सासंद बने है, ससंद में उठाते रहे हैं और ऊपर केन्द्रीय मंत्री समेत प्रधानमंत्री के पास भी इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। यही कारण है कि गत दिवस इसी मामले को लेकर एचएमटी कार्मिक संघ के प्रधान दीवानचंद और महासचिव गुरनाम संधू को केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते से मिलवाया और यहंा की समस्या के बारे में विस्तार से बात की। कटारिया ने कहा कि भारी उद्योग मंत्री द्वारा एचएमटी पिंजौर के कर्मचारियो को 7 माह की सैलरी के लिए 24 करोड़ रुपए रीलिज कर दिया गया है जो जल्द ही कर्मचारियों को सैलरी के रूप में मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 8 करोड़ रुपए एमटीपी पर्किगं कैपिटल और 7 करोड़ टीआरपी वर्किंग कैपिटल के लिए भी दिया जा रहा है। कटारिया ने कहा कि भारी उद्योग मंत्री द्वारा एचएमटी पिंजौर में ट्रैक्टर प्लांट को खड़ा करने और मशीन टूल्ज को जॉइंट अडवेंचर करके चलाने की योजना पर भी विचार किया जाएगा। कटारिया ने कहा कि जल्द ही उद्योग मंत्री एचएमटी पिंजौर में आकर दौरा करेंगे और कर्मचारियों मैनजमेंट से मिलकर एचएमटी में पड़ी जमीन पर कोई उद्योग लगाने या फिर एचएमटी दोबारा कैसे उसी पटरी पर ला सकते हैं। इस बारे में विचार करेगें।

कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने केन्द्र में 10 साल बिताए और हरियाणा में भी करीब 10 साल होने को हैं। तब से ही कांग्रेस ने खजाने का दवाला निकाल रखा है, परन्तु भाजपा ने सत्ता में आते ही एचएमटी कर्मचारियो को दिवाली से पहले ही दिवाली मनवा दी। कहा कि एचएमटी को अच्छी हालत में लाकर इसमें रोजगार के ज्यादा से ज्यादा साधन उपलब