पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 300 रुपए का टेस्ट 1300 रुपए में

300 रुपए का टेस्ट 1300 रुपए में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्या कहते हैं अधिकारी

मशीन ख्रराब, प्राइवेट नहीं करा सकते टेस्ट

जनरल अस्पताल की पीएमओ डॉ. ऊषा गुप्ता ने बताया कि बोन टेस्टिंग मशीन के इंजीनियर को बुलाया गया था। मशीन का पार्ट्स यहां के आसपास के शहर में नहीं मिलने के कारण मशीन ठीक नहीं हो पाई। मशीन के पाट्र्स के ऑर्डर प्लेस कर दिया गया है। इस महीने के अंत तक मशीन का पार्ट आते ही मशीन ठीक कर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्हांेने कहा कि अगर मशीन खराब होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए उन्हें खेद है, लेकिन मशीन को जल्द से जल्द ही रिपेयर करवा दिया जाएगा।

वीरवार को पिंजौर से जनरल अस्पताल इलाज के लिए आए सुखीराम ने बताया कि उसे डॉक्टर द्वारा हड्डी के टेस्ट के लिए बताया गया। बोन टेस्टिंग मशीन खराब होने के कारण वह प्राइवेट संस्थाओं से टेस्ट में होने वाले ज्यादा खर्च का बोझ नहीं उठा सकता। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उसे अगले महीने आने को कहा गया है।

भास्कर न्यूज | पंचकूला

जनरलअस्पतालकी बोन डेनसिटी चेकअप मशीन पिछले दो साल से ज्यादा समय से खराब है। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को इस टेस्ट के लिए तिगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है। अस्पताल में होने वाले बोन डेंसिटी चेकअप टेस्ट का चार्ज 300 रुपए है। जबकि मार्केट से बोन डेनसिटी चेकअप करवाने पर मरीजों को 1300 रुपए अदा करना पड़ रहा है। इसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक अस्पताल में रोजाना बोन टेस्टिंग के लिए 10-15 मरीज धक्के खा रहे हैं। आलम यह है कि इन लोगों को 1300 रुपए चुकाकर यह टेस्ट प्राइवेट लैब से करवाना पड़ रहा है।

हड्डियोंकी डेंसिटी: वहीं,इस बारे में जनरल अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि इस मशीन से हड्डियों की मजबूती क्षमता जांचने का काम किया जाता है। पीठ की दर्द, फ्रैक्चर, हड्डियों मेंं दर्द होना सहित हड्डी से संबंधित अन्य रोगों के इलाज के दौरान मरीजों को बोन डेनसिटी टेस्ट करवाना पड़ता है। इसके अलावा 45 साल से उपर की महिलाएं भी हड्डियों में होने वाली बीमारियों की आशंका के लिए बोन डेनसिटी चेकअप करवाती हैं।