- Hindi News
- युवा खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाएं: शर्मा
युवा खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाएं: शर्मा
किसानखेतमजदूर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जिला अध्यक्ष एवं सदस्य राज्य सलाहकार बोर्ड (एमएसएमई) उद्योग एवं वाणिज्य विभाग हरियाणा सुदेश शर्मा ने युवाओं को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। सुदेश शर्मा रविवार को गांव कीरतपुर में आयोजित कब्बडी टूर्नामेंट के उदघाटन अवसर पर खिलाडिय़ों क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे।
टूर्नामेंट में आसपास के इलाकों से आए हुई कब्बडी की 14 टीमों ने भाग लिया। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशों के रूझान में शामिल होकर खेलों से मुंह मोड़ रही है, यह गंभीर चिंता का विषय है।
कांग्रेस नेता ने युवाओं को खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि कंप्यूटर के युग में युवा वर्ग पुरानी खेलों से अपना नाता तोड़ रहा है। गांव स्तर पर कब्बडी कुश्ती आदि जैसे टूर्नामेंट आयोजित किए जाने पर प्रशंसा करते हुए सुदेश शर्मा ने अपनी तरफ से आयोजकों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गांव मोलेवाली के सरपंच रामलाल सिंह, कीरतपुर के सरपंच जसविंदर सिंह ने सुदेश शर्मा का यहां पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।