पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार बनाने में वाल्मीकि समुदाय की अहम भूमिका:सौदे

सरकार बनाने में वाल्मीकि समुदाय की अहम भूमिका:सौदे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाल्मीकि महासभा के अभिनंदन समारोह में पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा।

भास्कर न्यूज| पिंजौर

हरियाणाप्रदेशमें सरकार को सत्ता तक पहुंचाने में वाल्मीकि सामुदाय की अहम भूमिका रहती है। आज प्रदेश में समुदाय का वोट बैंक इतनी ज्यादा है कि अगर सामुदाय एकजुट होकर जिसका समर्थन कर दे तो उसे सत्ता में आने से कोई भी नहीं रोक सकता। यह बात रविवार को हरियाणा वाल्मीकि महासभा के युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष शिव लाल सौदे ने वाइट हाऊस में में कही। वे यहां मुख्यातिथि रहे।

उन्होंने कहा कि महासभा ने जिस विश्वास के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है वह इसमें पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे। उनका लक्ष्य होगा कि पूरे हरियाणा में वाल्मीकि समुदाय के युवाओं को अपने साथ जोड़कर उन्हें समाज के प्रति जागरूक करके अपने सामुदाय को मजबूत बनाएंगें और युवाओं की राजनीति में भागीदारी उनके हको की लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि जब प्रदेश में अपनी युवा शक्ति मजबूत होगी तभी हम आगे अपने सामुदाय के लिए कुछ कर सकते हैं।

समारोह में प्रदेश भर से सैकड़ों वाल्मीकि युवाओं ने भाग लिया और समारोह की अध्यक्षता हरियाणा वाल्मीकि महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश बहादुर ने की। इस मौके पर शिव लाल सौदे ने प्रदेश से आए विभिन्न जिलाध्यक्षों को भी उनके नियुक्ति पत्र सौंपे पिंजौर से नया जोश नई सोच नामक कार्यक्रम का भी आगाज किया।

इसके तहत हरियाणा प्रांत के वाल्मीकि समाज के युवाओं को जोड़ने का प्रण लिया लक्ष्य निर्धारित किया कि नई सोच नए जोश से एक साल के भीतर हर जिले से 2500 सक्रिय युवा कार्यकर्ता को महासभा से जोड़ा जाएगा, जिससे महासभा और मजबूती से वर्षभर सुसगंठित हो जाएगी।

इस अवसर पर समारोह के अध्यक्ष राकेश बहादुर ने कहा कि समय की पुकार है कि अपने हक अधिकारों के लिए युवा शक्ति का एकत्रित होना अति अावश्यक है। किसी भी समाज के उत्थान के लिए युवाओं की अहम भूमिका रहती है युवा शक्ति से ही देश समाज गतिशील रह सकता है। समारोह में महासभा के वरिष्ठ नेता दिनेश वाल्मीकि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी 21 सितम्बर को प्रदेश की वाल्मीकि महासभा की कार्यकारिणी की बैठक पानीपत में होगी जिसमें निर्णय लिया जाएगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समुदाय किया पार्टी का समर्थन और किसका विरोध करेगा। समारोह में कालका विकास परिषद के चेयरमैन डाक्टर मुकेश शर्मा,