पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकाली दल के इनेलो को समर्थन के बारे में बादल से बात करेंगे: कैलाश

अकाली दल के इनेलो को समर्थन के बारे में बादल से बात करेंगे: कैलाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविधानसभाचुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी और मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने सोमवार को पंचकूला का दौरा किया। इस दौरान वे भाजपा उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता के साथ वर्कर्स से मिले और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कैलाश ने सवालों का जवाब तो दिया, लेकिन कुछ सवालों के जवाब सही देने की बजाय उन्हें घुमा दिया। एक ओर जहां सोमवार को ही अकाली नेता एनके शर्मा पिंजौर में इनेलो के समर्थन में प्रचार कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर, कैलाश इस बारे में सही जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस बारे में पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल से पहले भी बात हुई थी और अब दोबारा की जाएगी।

कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि भाजपा इस बार हरियाणा में 60 से 65 सीटों पर विजय हासिल करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि हजकां से गठबंधन हमने नहीं, बल्कि उन्होंने ही तोड़ा है। अगले कंैडीडेट्स की लिस्ट 20 सितंबर तक आउट कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि चुनाव के दौरान हर लोकसभा क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी एक रैली जरूर करेें। इन सभी बातों के बारे में आला कमान से बात चल रही है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में जातीय समीकरणों को नहीं बल्कि पार्टी के राष्टीय नियमों को आधार बनाया गया।

सवाल- अकालीदल हरियाणा में इनेलो की सपोर्ट कर रहा है। क्या इससे गठबंधन पर असर पड़ेगा?

जवाब-हमइस बारे में सीएम बादल से पहले बात कर चुके हैं। आगे भी इस बारे में बात होगी। उसके बाद ही सही बात सामने आएगी।

सवाल-आपकोक्या लगता है कि जब पंजाब से भाजपा के नेता यहां प्रचार के लिए आएंगे और वे यहां अकाली दल और इनेलो के बारे में बोलेंगे तो पब्लिक क्या सोचेगीω?

जवाब-हमअपनी मर्यादा में हैं। इस बारे में सीएम बादल से बात की जा रही है।

सवाल- आपबात करने के लिए बार बार कह रहे हैं, पर आपको क्या लगता है कि पब्लिक पर क्या असर होगाω?

जवाब-इसबारे में सीएम बादल से बात की जा रही है।

सवाल- हरियाणाका सीएम कौन होगा?ω

जवाब-हमारामकसद सरकार बनाना है। पहले सरकार बना लें, सीएम तो १५ मिनट में बना लेंगे।

पहले सरकार बना लें, सीएम तो 15 मिनट में बना लेंगे

सेक्टर-5 में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैलाश ने दिए सवालों के जवाब।