- Hindi News
- विधानसभा चुनाव के लिए पिंजौर ब्लाॅक में प्रचार तेज
विधानसभा चुनाव के लिए पिंजौर ब्लाॅक में प्रचार तेज
आनेवालेविधानसभा के चुनाव में अपनी पार्टी की सीट िजतवाने के लिए नेताओं की ब्यानबाजी और रोप आरोप का सिलसिला पूरी तरह से क्षेत्र में गरमाया हुआ है कोई पार्टी को नेता अपने विपक्षी को आड़े हाथों लेने का मौका नहीं छोड़ना चाहता। इसमें इनेलो और भाजपा हजकां के पास क्षेत्र के बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिन्हंे चुनावी मुद्दा बनाकर अपनी हर बैठक में वोटरों तक पहुंचाने का मौका नहीं छोड़ते। पिंजौर शहर और ब्लॉक के गांवों में दर्जनों विकास के काम कई वर्षों से सरकारी उपेक्षा के कारण अधूरे पड़े हैं। अब ये सभी अधूरे काम इस चुनावी मौसम में चुनावी मुद्दे बनते जा रहे हैं। इन कार्यों में 217 करोड़ की लागत से निर्मित कौशल्या डैम को पिंजौर गार्डन के साथ रोप-वे द्वारा जोड़कर पयर्टन क्षेत्र के रूप में विकसित नहीं किया गया, पिंजौर ब्लॉक के गांव नानकपुर में गत 19 वर्ष पूर्व मंजूर पोलीटैक्निक कॉलेज और दो वर्षों से मंजूर 12 करोड़ रुपए के बावजूद नहीं बनाया गया, पिंजौर बसौला एयरोडै्रम को मिनि एयरपोर्ट के तौर पर अपग्रेड नहीं किया, एचएमटी फैक्टरी को रिवाईवल पैकेज की बकाया राशि जारी नहीं की, सूरजपुर की बीसीब्डल्यू एसीसी सिमेंट फैक्टरी की भूमि पर अन्य कोई उद्योग नहीं लगाया गया ही निकाले गए सैकड़ों कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन दिया, नदियों में खनन कार्य आरंभ नहीं करवाए गए, नालागढ़ के वाहनों के लिए पिंजौर-सुखोमाजरी बाईपास नहीं बनाया, नगर निगम में शामिल किए गांवों की नई कालोनियों को रेगुलर नहीं किया।