- Hindi News
- चौ. ओम प्रकाश चौटाला की बेटी पहुंचीं कुलभूषण गोयल के चुनाव प्रचार के लिए
चौ. ओम प्रकाश चौटाला की बेटी पहुंचीं कुलभूषण गोयल के चुनाव प्रचार के लिए
इस बार इनेलो सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता: अंजलि सिंह
हरियाणाकेपूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला की बेटी अंजलि सिंह भी चुनाव प्रचार में कूद गई हैं। अंजलि सिंह के मुताबिक इस बार इनेलो की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता। इनेलो पूर्ण बहुमत लेकर सत्ता में आएगी। इनेलो सरकार आते ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा।
अंजलि सिंह ने बुधवार को इनेलो के पंचकूला से उम्मीदवार कुलभूष्ण गोयल के पक्ष में अग्रवाल समुदाय सहित 36 बिरादरियों के लोगों से सेक्टर 8 में मुलाकात की और उनसे कुलभूष्ण गोयल को भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुलभूषण गोयल के पंचकूला का विधायक बनने पर यहां का रुका हुआ विकास फिर से तेजी पकड़ेगा। अंजलि सिंह ने कहा कि कुलभूषण गोयल एक मिलनसार, ईमानदार और समाजसेवी नेता हैं। इनके विधायक बनने के बाद लोगों को अपने काम करवाने के लिए दूसरे क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि लोगों के काम घर बैठे ही होंगे।
कुलभूषण गोयल ने कहा कि अंजलि सिंह के प्रचार में आने के बाद इनेलो कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिली है। महिलाओं का रुझान और ज्यादा इनेलो की तरफ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इनेलो की नीतियों से हर वर्ग प्रभावित है और लोगों में इनेलो पार्टी में शामिल होने की होड़ लगी हुई है। इस अवसर पर अंजलि सिंह को अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि तेजपाल गुप्ता, बृजलाल गर्ग, मदन लाल जिंदल, विजय गर्ग, अंकुश गोयल, हरबंस सिंगला, कुसुम गुप्ता, विक्रम भौजिया सहित 36 बिरादरियों के लोगों ने विश्वास दिलाया कि वे कुलभूषण गोयल को भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेजेंगे। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रधान सीमा चौधरी, जिला शहरी प्रधान मनोज अग्रवाल, पार्षद कुलजीत वड़ैच, सिटी प्रधान इंद्रजीत सिंह वड़ैच, लोकसभा प्रत्याशी कुसुम बाला शेरवाल, प्रदेश प्रवक्ता अशोक शेरवाल, प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित थे।
सेक्टर-8 में इनेलो के उम्मीदवार कुलभूषण गोयल के पक्ष मंे प्रचार करने पहुंचीं ओम प्रकाश चौटाला की बेटी अंजलि सिंह।