पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी स्कूल ने जीता ऑल इंडिया नेशनल साइंस कंपीटिशन

डीएवी स्कूल ने जीता ऑल इंडिया नेशनल साइंस कंपीटिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीस्कूलसुरजपूर ने ऑल इंडिया नेशनल साइंस प्रतियोगिता नार्थ इंडिया जोन के एकमात्र स्कूल के रूप में जीत दर्ज करवाई। स्कूल ने 11 सितम्बर से 13 सितम्बर तक आयोजित किए गए आॅल इंडिया सीबीएससी नेशनल प्रतियोगिता 2014 में उस समय अपनी जीत दर्ज की जब छात्रों ने सेवियर सिंक नामक अपने वाटर मैनेजमेंट की कारगर उपस्थिति दर्शाते हुए अपने उपकरण की सार्वभौमिकता सिद्ध की। इंडिया नार्थ जोन एंव ट्राईसिटी के 315 प्रतियोगी स्कूलों के मध्य जीत हासिल करके आईआरआईएस में अपना नाम दर्ज करवाने वाले डीएवी सूरजपुर एकमात्र स्कूल है। सेवियर सिंक उपकरण जहंा वाटर मैनेजमेंट से सम्बन्धित था जिसमें छात्रों ने रसोई घर में प्रयोग कर चुके पानी को फिर से प्रयोग कर पाने की तकनीक को दर्शाया था। पानी को एकत्र कर सफलतापूर्वक बागवानी, गाड़ी एवं कपड़े धोने, शौचालय जैसे अनेकानेक कार्याे के लिए सफलता पूर्वक प्रयोग किया जा सकता है।