- Hindi News
- चौणा चौक में पानी की टंकी ओवर फ्लो होकर बर्बाद हो रहा है पानी
चौणा चौक में पानी की टंकी ओवर फ्लो होकर बर्बाद हो रहा है पानी
गतएकदशक से भी अधिक समय से पिंजौर शहर में पेयजल समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जबकि जनस्वाथ्य विभाग कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पिंजौर चौणा-चौक में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बेकार ही गलियों, नालियों में बह रहा है। चौणा चौक में पानी की टंकी को ट्यूबवेलों से भरा जाता है लेकिन कर्मचारी ध्यान ही नहीं देते टंकी फुल भरने के बाद पानी ओवर फ्लो होकर गिरता रहता है। बुधवार दोपहर लगभग आधा घंटा तक पानी ओवर फ्लो होकर नालियों में बहता रहा लेकिन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने ट्यूबवेल की मोटर बंद करने की जहमत नहीं उठाई।
आलम यह है कि पानी की समस्या के कारण पिंजौर के अलग-अलग हिस्सों को हर तीसरे दिन केवल 15 से 20 मिनट ही पानी सप्लाई किया जाता है। लीकेज बंद करने के लिए नहीं है सिक्का-केवल इतना ही नहीं टंकी से पुराने पिंजौर को जिस पाइप लाइन से पानी सप्लाई किया जाता है। इसी चौक में पाईप गत लगभग दो महिनों से लीक हो रहा है जब भी पानी सप्लाई के लिए वाल्व खोला जाता है तो लीकेज वाली जगह में जमीन से पानी उबालें मारता हुआ बाहर निकल कर बहता रहता है। सप्लाई के लगभग आधा घंटा तक लगातार पानी लीकेज में से बहता रहता है। कि विभाग के पास पाईप लीकेज बंद करने वाला सिक्का नहीं है इसलिए इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है।
लीकेज वाले स्थान पर पानी सप्लाई बंद होने के बाद सारा गंदा पानी गली की सारी गंदगी लेकर वापिस पाईप में घुस जाता है और अगले दिन वही पानी सप्लाई कर दिया जाता है। इससे पिंजौर में डायरिया, उल्टी-दस्त जैसे मामले भी सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में बढ़ने की सूचनाएं है।
चौणा चौक में टंकी ओवरफ्लो रही है।