पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैिफक जाम में पड़ा दिल का दौरा, बुजुर्ग की मौत

ट्रैिफक जाम में पड़ा दिल का दौरा, बुजुर्ग की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंजौरमेंट्रैफिक जाम की समस्या अब जानलेवा बनती जा रही है। वार्ड नंबर 4 के गांव वासुदेवपुरा की पूर्व सरपंच राम प्यारी के पति 72 वर्षीय बालक राम को शनिवार को नाडा साहब जाते समय दिल का दौरा पड़ गया। ट्रैिफक जाम लगा होने के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उनका रविवार को अंतिम संस्कार किया गया।

बालक राम के भतीजे नंबरदार सुरेंद्र ने बताया कि बालक राम अपने बेटे पाल सिंह के साथ शनिवार को कार में नाडा साहब एक विवाह समारोह में जाने के लिए निकले थे। पिंजौर-नालागढ़ हाईवे पर ट्रैिफक जाम लगा था। अभी वे मॉडल टाउन पिंजौर स्थित रेलवे फाटक पर ही पहंुचे थे कि बालक राम को दिल का दौरा पड़ गया। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख उनके बेटे पाल सिंह ने कार को जल्दी से ट्रैफिक जाम से निकालने की कोशिश की, लेकिन आगे-पीछे और साइडों पर वाहन खड़े होने के कारण वे कुछ नहीं कर पाए। उन्हें सिर्फ डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित शौरी अस्पताल पहुंचने में ही आधा घंटा लग गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बालक राम को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि तीन साल पहले इसी जगह लोहगढ़ की महिला मंजू और 2008 में नंबरदार सुरेंद्र के भाई की भी ट्रैिफक जाम के कारण सही समय पर चिकित्सा मिलने के कारण जान चली गई थी।

पिंजौर में रोजाना लगता है ट्रैिफक जाम। कई बार फंसी रहती है एंबुलेंस।