पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस कटर से लॉकर काटने वाला गिरोह पकड़ा, रिमांड पर भेजे

गैस कटर से लॉकर काटने वाला गिरोह पकड़ा, रिमांड पर भेजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेकाफीसमय से ज्वेलर्स के लाॅकर काटकर वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत दो अन्य लोगों को पिंजौर-मल्लाह मोड़ पर पकड़ लिया गया है। इन्हें पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों आरोपियों को कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

काफी समय से पुलिस इस गिरोह को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार शाम को मल्लाह मोड़ के पास इन गिरफ्तार कर लिया। इसमें गिरोह का सरगना बलजिन्दर उर्फ जस्सा निवासी रामगढ़, रशिद अस्थाई निवासी सैनी मौहल्ला पिंजौर जबकि स्थाई निवासी बिजनौर और विशाल निवासी सैनी मौहल्ला पिंजौर है। इन आरोपियों ने विगत 8 मई को निगम के वार्ड 5 के अंतर्गत पड़ने वाली ईशरनगर मार्केट की एसआर ज्वेलर्स की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर लाखों की चोरी को भी अंजाम दिया था।

एटीएम लूट की योजना बना रहे थे आराेपी

तीनोंआरोपियों में से रशिद के भाई नाजिन को पुलिस ने विगत 18 मई को गिरफ्तार किया था। जब वह देर रात करीब सवा 12 बजे पिंजौर से मल्लाह जाने वाले रोड पर कौशल्या नदी के पुल के नीचे तीन लड़कों के साथ एटीएम लूटने की योजना बना रहे थे। जब पुलिस ने तीनों को दबोचा तो मनजीत कुमार निवासी बिहार जिसके हाथ में देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस था। मौहम्मद नाजिन निवासी बिजनौर यूपी जिसके पास रस्सी, मफलर, मुंह ढकने वाली कैप जिसमें से केवल आंखों के लिए ही दो छेद थे। इसके अलावा तीनों के पास एक आॅक्सीजन सिलेंडर और एक एलपीजी का छोटा सिलेंडर कटर भी बरामद हुआ था।