पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम की हाउस मीटिंग में नीट एंड क्लीन सिटी बनाने पर रहेगा खास जोर

नगर निगम की हाउस मीटिंग में नीट एंड क्लीन सिटी बनाने पर रहेगा खास जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूलानगरनिगम की अगली मीटिंग में शहर को नीट एंड क्लीन बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके लिए नए सफाई कर्मचारी भर्ती करने और हर मार्केट में कचरा फैंकने के लिए डस्टबीन लगाने के मुद्दे मीटिंग के एजेंडे में शामिल किए गए हैं।

नगर निगम की 19 दिसंबर को पिंजौर स्थित वन विभाग के मीटिंग हाल में अगली मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग के लिए एजेंडा शनिवार को जारी कर दिया गया। इससे पहले मीटिंग 12 नवंबर को रखी गई थी। वार्ड नं. 13 के पार्षद रविकांत स्वामी के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का आंदोलन शुरू होने से ये मीटिंग स्थगित कर दी गई।

शहर में फिलहाल जगह जगह कचरे की भरमार है। कचरे के ढेर लगे होने के कारण मक्खियां मच्छर भी बढ़ रहे हैं। मीटिंग में शहर को साफ सुथरा बनाने की रणनीति बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 तक देश को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान की कैंपेन शुरूआत की थी। हरियाणा में सत्तारूढ़ मनोहर लाल खट्टर सरकार ने भी स्वच्छ हरियाणा, स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया है। पंचकूला नगर निगम भी शहर को स्वच्छ बनाने में अपना पूरा सहयोग देगा। मार्केटों में डस्टबीन रखवाने की योजना तैयार की गई है। लोगों से भी कचरा इन डस्टबीन में फैंकने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कई सामाजिक धार्मिक संगठन भी शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। मार्बल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पंचकूला प्रशासन को अपनी तरफ से 25 डस्टबीन, एसबीआई ने 51 डस्टबीन देने का ऐलान किया है।

हरियाणा में 400 लोगों के बदले एक सफाई कर्मचारी रखने का नियम हैं। नगर निगम पंचकूला क्षेत्र की आबादी 3,99,396 हैं। पंचकूला के लिए 879 सफाई कर्मचारियों की पोस्ट सेंक्शन हैं। इन पोस्टों के मुकाबले शहर में 670 सफाई कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। शहर में 209 सफाई कर्मचारी कम हैं। नगर निगम की मीटिंग में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पद भरने के मसले पर भी चर्चा होगी। अगर पंचकूला के लिए सेंक्शन सफाई कर्मचारियों के सभी पद भर दिए जाते हैं तो सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। निगम पार्षदों का मत है कि हर वार्ड की जनसंख्या के मुताबिक वार्डों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती हो। अभी किसी वार्ड में सफाई कर्मचारी काफी ज्यादा है तो कहीं काफी कम हैं।

मीटिंग में निगम की ओर से चल रहे