- Hindi News
- निगम हाउस की मीटिंग 19 को होगी पिंजौर में
निगम हाउस की मीटिंग 19 को होगी पिंजौर में
आखिरपांचमहीने बाद दिसंबर में निगम की हाउस मीटिंग होने जा रही है। पार्षदों की मानें तो उनके एजेंडे में मुद्दे वही होंगे, जो 5 महीने पहले थे और समस्याएं भी वहीं होंगी, जो पहले से चली रही हैं। यह मीटिंग पिंजौर में पीडब्ल्यूडी के गेस्टहाउस में होगी। यह फैसला सोमवार को सेक्टर-14 स्थित नगर निगम ऑफिस में आयोजित इंट्रोडक्टरी मीटिंग में िनगम कमिशनर एसपी अरोड़ा ने लिया।
मीटिंग में कमिश्नर सभी पार्षदों से रूबरू हुए और उनके वार्ड की समस्याएं रुके हुए कार्यों के बारे में जाना। इससे पहले िनगम की हाऊस मीटिंग 22 जून को हुआ था। िनगम के कमिश्नर एसपी अरोड़ा ने बताया कि सोमवार को पार्षदों के साथ इंट्रोडक्टरी मीटिंग आयोजित की गई, ताकि पार्षदों को जान सकें उनके वार्डों की समस्या रुके हुए काम के बारे में जान सकें। वहीं, पार्षदों की मानें तो मुद्दे तो वहीं होंगे जो पहले चले रहे हैं। आने वाले दिनों में होने वाले हाऊस मीटिंग में पहले से चले रहे कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर निगम की ओर से कार्रवाई किया जाएगा।
सोमवार को आयोजित इंट्रोडक्टरी मीटिंग में 19 दिसंबर को हाउस की मीटिंग किए जाने की निर्णय लिया गया है। इस बार मीटिंग शहर से बाहर पिंजौर में आयोजित किए जाने का निर्णय निगम के अधिकारियों ने लिया है। यही नहीं, निगम के कमिश्नर ने इसके लिए सोमवार को ही पिंजौर की कुछ साइटों का विजिट भी किया, ताकि वहां पर मीटिंग आयोजित किया जा सके। इंट्रोडक्टरी मीटिंग में जब कमिश्नर ने पार्षद से कहा कि सभी पार्षद अपनी इंट्रोडक्शन शुरू करें, साथ ही अगर वे अपने वार्ड के बारे में कुछ कहना चाहते हैं तो वह भी बताएं। इस पर सीनियर डिप्टी मेयर वार्ड नंबर 2 के पार्षद एसएस नंदा ने इंट्रोडक्शन देना शुरू किया। इस पर वार्ड नंबर 1 के पार्षद सोमनाथ ने कहा कि वार्ड नंबर 1 का पार्षद मैं हूं तो इंट्रोडक्शन यहीं से शुरू हो। इसके बाद पार्षद सोमनाथ ने इंट्रोडक्टरी मीटिंग में शुरुआत की। उसके बाद अन्य पार्षदों ने अपनी इंट्रोडक्शन दी और समस्याएं बताईं।