- Hindi News
- पीएनबी के कम्प्यूटर सिस्टम में शॉर्ट सर्किट से जलीं बिजली की तारें, बड़ा हादसा टला
पीएनबी के कम्प्यूटर सिस्टम में शॉर्ट सर्किट से जलीं बिजली की तारें, बड़ा हादसा टला
पंजाबनेशनलबैंक मेन बाजार पिंजौर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक कम्प्यूटर सिस्टम की तारें आपस में जुड़ने से शॉर्ट सर्किट हो गया और मेन पावर बोर्ड की तारों में आग लग गई। गनीमत है कि शॉर्ट सर्किट बैंक वर्किंग टाइम में हुआ, जिसे तुरंत काबू कर लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। यदि आग रात को लगती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन इस दौरान बिजली के मेन पावर बोर्ड की हाई टेंशन वायर जल गई। बिजली को ठीक करने में समय लगा और इस दौरान बैंक में लगभग एक घंटे तक काम रुका रहा। तारों में चिंगारियां निकलने से एक बार बैंक में उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया था, लेकिन शीघ्र ही स्थिति पर काबू पा लिया गया। बैंक मैनेजर के ताशी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से मेन तारों में चिंगारी निकली और फ्यूज उड़ गया। इसमें बैंक का कोई नुकसान नहीं हुआ।