पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धार्मिक सत्संग से होती है वातावरण की शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति: रश्मी

धार्मिक सत्संग से होती है वातावरण की शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति: रश्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजहरव्यक्ति अपनी रोजी रोटी कमाने जिंदगी के संघर्ष में इतना ज्यादा व्यस्त हो चुका है कि उसे इस धरती पर अपने आने का मकसद ही भूल चुका है। आज के कम्प्यूटर युग में हर कोई व्यस्त है, जिस कारण हमें जिस आत्मिक शांति की जरूरत है, हम उससे दूर होते जा रहे हैं।

इसके अलावा आज इस सघंर्षशील जिंदगी में चारों ओर जहां प्रदूषण की मारामारी है, वहीं लोगों में प्रेम भाईचारा कम होने लगा है, परन्तु आज जो भी धार्मिक सत्संग समारोह हो रहे हैं, उससे जहां हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध हो रहा है, वहीं इंसान को मोक्ष की प्राप्ती का रास्ता भी नजर आने लगा है।

यह बात सोमवार को पिंजौर बिटना रोड पर पंजाबी सभा की महिला विंग द्वारा आयोजित साईं संध्या कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता हर्ष चड्ढा की प|ी समाजसेवी रश्मी चड्‌ढा ने बतौर मुख्यअतिथि कही। चड्ढा ने कहा कि विश्व में केवल हमारा ही एक ऐसा देश है, जहां हर धर्म के भगवान को सभी मिलजुल कर मानते हैं, इसलिए जहां पर भी किसी धर्म का धार्मिक समारोह होता हो, उसमें अपनी हाजरी जरूर दर्ज करवाएं, क्योंकि पता नहीं होता कि कहां पर सिर झुकाया हुआ क्या कुछ दे जाए। इस मौके पर अनुराग फाउंडेशन द्वारा साईं संध्या में साईं बाबा के भजन गाए गए।

इस अवसर पर महिला विंग की चेयरपर्सन पूनम कक्कड़, प्रधान रेखा थापर, महासचिव सुमन कोहली, सभा के चेयरमैन महेन्द्र कक्कड़ प्रधान और प्रधान सुभाष नागपाल समेत अन्य गणमानय लोग भी मौजूद थे।