करोड़ों खर्च करने के बाद भी सफाई नहीं
टूरिज्म ने फेस्टिवल में तो दिया स्वच्छता का संदेश पर खुद नहीं किया अमल
हेरिटेज फेस्टिवल में दिया गया स्वच्छ हरियाणा का संदेश।
नहर में कराई आधी अधूरी सफाई। गार्डन में कई जगह नजर आई गंदगी। फोटो भास्कर
भास्कर न्यूज | पिंजौर
भारतकेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में स्वच्छता अभियान को लेकर इतनी ज्यादा गंभीरता दिखाई और स्वच्छ भारत का नारा देकर जनता को सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जागरूक किया। उन्हीं के नक्शे कदमों पर चलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा की बागडोर संभालते ही इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ हरियाणा का नारा देकर जहां लोगों को इसके लिए जागरूक होने का संदेश दिया, वहीं पार्टी के नेताओं सरकारी अधिकारियों को भी इस अभियान को गंभीरता से लेने के आदेश भी दिए।
शुरू-शुरू में तो हरियाणा के मुख्यमंत्री को नेताओं सरकारी अधिकारियों ने प्रभावित करने के लिए हाथों में झाड़ू पकड़कर खूब फोटो खिंचवाए और समाचार पत्रों में भी कई दिनों तक चर्चा में रहे, परन्तु जैसे-जैसे मुख्यमंत्री के आदेश पुराने होने लगे, वैसे-वैसे सरकारी अधिकारी भी इससे दूर होने लगे, परन्तु अब तो स्वच्छ भारत हरियाणा का यह नारा केवल सरकारी बड़े-बड़े समारोहों में जहां पर सरकार के बड़े नेताओं का आना होता है, वहीं तक सिमटकर रह गया है, जबकि असलियत में कुछ और ही होता है। कुछ ऐसा ही एक उदाहरण ताजा-ताजा गत दिवस ही देखने को मिला। मौका था पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में दो दिवसीय हेरिटेज फेस्टिवल का, जिसका शुभारंभ शनिवार को हुआ। हरियाणा टूरिज्म द्वारा इस फेस्टिवल की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू कर दी जाती हैं और विभाग अपनी ओर से फेस्टिवल की सजावट में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। हर बार की तरह इस बार भी टूरिज्म विभाग द्वारा गार्डन को बाहर से लेकर अंदर तक अपनी ओर से पूरा सजाया। यही नहीं, विभाग द्वारा फेस्टिवल में सरकार के नेताओं को दिखाने लोगों को जागरूक करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के उस आदेश को भी दर्शाया, जिसमें उन्होंने हरियाणा को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छ हरियाणा का नारा दिया था। विभाग द्वारा गार्डन के प्रवेश पर ही रंगोली के रूप में जमीन पर स्वच्छ हरियाणा और स्वच्छ भारत का संदेश लिखा, ताकि गार्डन में प्रवेश करते ही हर किसी की नजर इस पर पड़े। हरियाणा टूरिज्म न