- Hindi News
- पिंजौर मुख्य बाजार की सड़क पर दुकानदारों ने किए हैं अवैध कब्जे
पिंजौर मुख्य बाजार की सड़क पर दुकानदारों ने किए हैं अवैध कब्जे
पिंजौरकेमुख्य बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई करता है, लेकिन पिंजौर-धर्मपुर संपर्क मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है पर अवैध कब्जे होने से आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
कहने को तो उक्त मार्ग काफी चौड़ा है, लेकिन जिला प्रशासन और नगरपालिका की अनदेखी के चलते दुकानदारों ने मार्ग पर आगे तक कई-कई फुट अवैध कब्जे जमा रखे हैं। इतना ही नहीं इस मार्ग पर बनी दुकानों के साथ-साथ ऊंचे बनाए गए मकानों में चढ़ने के लिए सीढ़ी और रैंप सड़क पर बनाकर इसे तंग कर दिया गया है। िजस कारण इस मार्ग से गुजरने के लिए वाहनों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। विशेषकर कारों और बड़े वाहनों का गुजराना कठिन हो जाता है। 19 साल से मार्केट कमेटी ने धर्मपुर-कांगूवाला गांव तक बनाई सड़क की मरम्मत नहीं करवाई। क्योंकि जब से पिंजौर-परवाणू बाईपास का निर्माण कार्य आरंभ हुआ है तब से लोगों ने इसी मार्ग को बिटना, घाटीवाला, रामसर, कांगूवाला और टीपरा तक जाने के लिए प्रयोग करना शुरू कर दिया है। इसी मार्ग पर आईटीआई है। इस कारण यहां हर वक्त वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। सुबह और दोपहर को अकसर यह मार्ग दुर्घटनाओं को न्योता देने के लिए तैयार रहता है। यहां स्कूल की करीब एक दर्जन बसें बच्चों को लेने और छोड़ने आती हैं, लेिकन उनके खड़े होने के लिए जगह ही सुरक्षित नहीं मिलती। अगर बसें खड़ी हो भी जाएं तो पास से दूसरा कोई दोपहिया वाहन नहीं निकल पाता। स्थानीय लोगों में चमन लाल, राजेश शर्मा और सतपाल संधू ने बताया कि सड़क पर अवैध कब्जोंं के कारण जाम लगने से इतनी दिक्कत एनएच पर नहीं होती होगी जितनी इस मार्ग पर होती है।
उन्होंने बताया कि कई बार तो जाम इतनी अधिक देर तक लग जाता है कि लोगों को दूर का रास्ता अपनाकर नेशनल हाईवे पर जाना पड़ता है। अवैध कब्जोंं से वाहनों की आवाजाही के अलावा सड़क भी जर्जर हालत में है। लोगों ने बताया कि यह सड़क हजारों घरों और आधा दर्जन गांवों को जोड़ती है, लेकिन इसकी जर्जर हालत से वाहन चालकों को गड्ढो में से सड़क तालाश करके जाना पड़ता है। सड़क का कुछ हिस्सा पीडव्ल्यू्डी और कुछ पिजांैर नगर पालिका कुछ मार्केटिंग बोर्ड में आता है। इसलिए कोई सरकारी विभाग इसे पूरा बनवाने में रूचि नहीं लेता। कई वर्ष पहले सड़क को ब्लॉक लगाकर आगे का भाग ठीक किया गया था, लेकिन वह कुछ दिनों के भीतर ही टूट गया था।
लोगों ने उक्त मार्ग को पीडव्ल्यू्डी भवन एवं सड़क विभाग को सौंपने की मांग की है, ताकि अधिक बजट से इस सड़क की मरम्मत की जा सके। उधर वार्ड की पार्षद सुरजीत कौर ने बताया कि उन्होंने धर्मपुर मेन रोड की जर्जर हालत के बारे में कई बार निगम की बैठक में मुद्दा उठाया, लेकिन वहां पर केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड के अंतर्गत आने वाले धर्मपुर और बिटना मेन रोड ही ऐसे हैं जिन पर सबसे ज्यादा लोगों की आवाजाही होती है।
{हाईवे तंग होने के कारण दुर्घटनाओं में हुई बढ़ोतरी, रोज लगता है जाम