पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिंजौर के दो रेलवे फाटकों को बाईपास कराया जाए

पिंजौर के दो रेलवे फाटकों को बाईपास कराया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंजौरके लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए जहां ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ता है, वहीं दो रेलवे फाटकों की परेशानी सहनी पड़ती है। यहां से प्रतिदिन करीब एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। हर बार फाटक 10 से 15 मिनट तक बंद रहता है। अगर इन फाटकों को बाईपास कर दिया जाए तो जहां पिंजौर में जाम की समस्या हल होगी, वहीं सड़क हादसों से भी बचाव होगा। यह बात मंगलवार को भाजपा युवा नेता गुरदेव सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पिंजौर-नालागढ़ रोड पर बद्दी, बरोटीवाला में सैकड़ों कारखानो में वाहनों की आवाजाई से रोड बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है। अगर पिंजौर-नालागढ़-लोहगढ़ के सामने से गांव वासुदेवपूरा से होकर एक सड़क खुराना अस्पताल तक निकाली जाए तो जो वाहन दो रेलवे फाटकों से निकलकर जाते हैं, उन्हें सीधा इसी रास्ते से निकाला जा सकता है।