- Hindi News
- केंद्रीय विद्यालय पिंजौर में हुआ सरोद और तबले का सुरसंगम
केंद्रीय विद्यालय पिंजौर में हुआ सरोद और तबले का सुरसंगम
पिंजौर। मंगलवारको केन्द्रीय विद्यालय पिंजौर की प्राचार्य पुष्पा शर्मा ने सरोद वादक उस्ताद दानिश असलम खान और तबला वादक अकबर लतीफ का विद्यालय प्रांगण में अभिनंदन किया। उस्ताद दानिश असलम खान के सरोद द्वारा विभिन्न रागों और रसों से अलंकृत सुर-संगीत में अकबर लतीफ के तबले ने खूबसूरत सगंत की। स्पिक मैके द्वारा प्रस्तुत इस कार्यक्रम के माध्यम से पिंजौर के स्टूडेंट्स, टीचर्स और प्राचार्य ने केवल संगीत का रसास्वाद किया, बल्कि संगीत के गुर भी सीखे। स्टूडेंट्स ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा भी शांत की। संगीतमय जादू बिखेरने में माहिर उस्ताद दानिश अकबर का सम्मान कर पिंजौर केन्द्रीय विद्यालय फूला नहीं समा रहा था।