पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरिटेज फेस्ट में भवन विद्यालय के स्टूडेंट्स डांस में रहे फर्स्ट

हेरिटेज फेस्ट में भवन विद्यालय के स्टूडेंट्स डांस में रहे फर्स्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर15 के भवन विद्यालय की ग्रुप डांस टीम ने हेरिटेज फेस्टिवल में पहला प्राइज हासिल किया। ये कंपीटिशन 6 दिसंबर को डिपार्टमेंट ऑफ पिंजौर टूरिजम द्वारा आयोजित किया गया था। पहली पोजीशन हासिल करने पर स्कूल की टीम को 4000 रुपए का कैश प्राइज दिया गया। हैरिटेज फेस्ट में हर साल की तरह यहां कई स्कूलों के स्टूडेंट्स ने प्रफोर्मेंस दी। इसमें भवन विद्यालय की टीम ने राजस्थानी ग्रुप डांस की प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया। स्कूल की टीम ने इसके लिए कई दिन पहले से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है। 10 स्टूडेंट्स की टीम ने फेस्ट में अच्छा प्रर्दशन करके बेहतर टीमवर्क का भी नमूना पेश किया। स्टूडेंट्स ने ये डांस टीचर पूर्निमा की गाईडलाइंस से तैयार किया। टूरिजम डिपार्टमेंट द्वारा टीम मेंबर्स को 4000 रुपए का कैश प्राइज दिया साथ ही, सभी पार्टिसिपेंट्स को सर्टिफिकेट भी दिए गए। प्रिंसिपल शशी बैनर्जी ने स्टूडेंट्स और टीचर्स को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी और हमेशा अपनी लगन और मेहनत से इसी तरह आगे बड़ते रहने की प्रेरणा भी दी।

हेरिटेज फेस्ट में भवन विद्यालय की टीम को 4000 रुपए कैश प्राइज भी दिया गया।