पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 साल से खड़े है गारबेज कम्पेक्टर, खुली ट्रॉली में उठाया जा रहा है कचरा

3 साल से खड़े है गारबेज कम्पेक्टर, खुली ट्रॉली में उठाया जा रहा है कचरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगमगठित होते ही पिंजौर के कूड़े को बंद ट्रकों में भरकर सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट ले जाने के लिए लगभग 25 लाख रुपए की लागत से निगम प्रशासन ने दो रिफ्यूज गारबेज कम्फैटर खरीदे थे, जिनके पीछे हाईड्रोलिक सिस्टम से डस्टबीन उठाने और बंद ट्रक में डाल कर शहर से बाहर ले जाने का प्रावधान है। उन ट्रकों को पिंजौर की कौशल्या नदी किनारे गत 3 वर्षोंं से बेकार खड़ा किया हुआ है और शहर की सारी गंदगी ठेकेदार की खुली ट्रैक्टर ट्रॉली में बीच बाजार से गंदगी और दुर्गंध उड़ाते हुए ले जाया जा रहा है। खुली ट्राॅली में उपर तक गंदगी भर कर ले जाने से भारी दुर्गंध फैलती है जिससे पिंजौर बाजार के दुकानदारों को नाक बंद करनी पड़ती है। पिंजौर वासियों ने कई बार स्थानीय निगम प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की और बेकार खड़े गारबेज कम्पैक्टरों को प्रयोग करने की भी मांग की लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। सुबह से लेकर दोपहर तक कई बार गंदगी से भरकर ट्रालियों को बाजार से होकर पंचकूला की ओर ले जाया जाता है।