पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने लॉन्च की डायरेक्टरी, सुनीं दिक्कतें

विधायक ने लॉन्च की डायरेक्टरी, सुनीं दिक्कतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-21में बुधवार को डायरेक्टरी लॉन्च की गई। डायरेक्टरी लॉन्च करने के लिए पहुंचे विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के साथ मेयर उपिंदर आहलूवािलया भी मौजूद थीं।

लोगों ने विधायक को अपनी परेशानियां भी बताईं, जिस पर गुप्ता ने कहा कि इन परेशानियों को जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा। भाजपा नेता वरिंदर गर्ग ने बताया कि इस मीटिंग के दौरान यहां रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से एमएस कंबोज, एसके गोयल, वीसी मोहिंद्र सहित कई लोग मौजूद थे। यहां लोगों ने कहा कि ताऊ देवी लाल स्टेडियम के सामने से सेक्टर-21 में एंट्री करने वाले कट पर ट्रैफिक लाइट को लगवाया जाना चाहिए। वहीं सेक्टर 1 के अंडर पास पर लगने वाले जाम के बारे में काम किया जाना चाहिए। इसके अलावा भी लोगों ने यहां गुप्ता को परेशानियां गिनाईं, जिस पर गुप्ता ने जल्द कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।