पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण प्रतियोगिता में दीपांशु बंसल प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में दीपांशु बंसल प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाषण प्रतियोगिता में दीपांशु बंसल प्रथम

पिंजौर| गतदिवस डीएवी स्कूल सूरजपुर दसवीं कक्षा के छात्र दीपांशु बंसल ने आर्य समाज सेक्टर-9 पंचकूला द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय बोध राज गुप्ता स्मृति भाषण प्रतियोगिता में करीब 50 प्रतिद्वंदियोंं को हराकर प्रथम स्थान ग्रहण किया। इससे पूर्व डीएवी लाहौर सेक्टर 8 चंडीगढ़ में हुई अंतरराज्यीय संस्कृत गायन प्रतियोगिता में भी करीब 80 प्रतिभागियों को हराकर दूसरा और ओवरऑल प्रथम स्थान ग्रहण किया था। दीपांशु ने बताया कि वो अब तक करीब 35 पदक भाषण आदि प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं जिससे वह अपने विद्यालय अपने क्षेत्र का नाम ऊंचा कर रहे हैं। उन्होंने सारा श्रेय अपने पिता विजय बंसल माता सिम्मी और स्कूल प्राचार्य अनुजा शर्मा को दिया। दीपांशु के प्रथम आने पर स्कूल में खुशी का माहौल है।