- Hindi News
- पहले पारित एजेंडों पर आज तक नहीं हुई कार्रवाई, अगली मीटिंग में भी पुराने एजेंडे
पहले पारित एजेंडों पर आज तक नहीं हुई कार्रवाई, अगली मीटिंग में भी पुराने एजेंडे
क्या कहते हैं पार्षद
संजीव रामपाल | पंचकूला
शहरकेलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचकूला नगर निगम का गठन जरूर कर दिया गया है, लेकिन निगम की मीटिंगों में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई कुछ नहीं हो रही है। इससे ज्यादातर वार्डों के पार्षद स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उनके प्रस्ताव मीटिंगों में पास ताे हो जाते हैं, लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं होती।
निगम की इससे पहले 21 जून को मीटिंग हुई थी। अब छह महीने बाद 19 दिसंबर को निगम की पिंजौर में मीटिंग होने जा रही है। छह महीने बीतने के बावजूद पिछली मीटिंग में पारित प्रस्ताव अब तक पेंडिंग हैं। मीटिंग में पारित प्रस्तावों पर कई कई महीने काम होने से पार्षदों में रोष है। जून से पहले 3 मार्च को निगम की मीटिंग हुई थी। आवारा कुत्तों के लिए डॉग पॉन्ड और सड़कों की रीकारपेटिंग जैसे मुद्दे इस मीटिंग में भी पारित हुए थे। इन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा निगम की मीटिंग में इन मुद्दों पर चर्चा होगी।
एक पार्षद का कहना है कि जब मीटिंग में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई ही नहीं होनी है तो निगम की मीटिंगों का क्या औचित्य रह जाता है। अब निगम को एक हफ्ता पहले परमानेंट कमिश्नर मिल गया है। पार्षदों को निगम कमिश्नर की नियुक्ति से उम्मीद जगी है कि डेवलपमेंट के कामों में तेजी लाई जाएगी और लोगों की समस्याएं हल होंगी।
विधानसभा चुनावों के कारण कुछ देर डेवलपमेंट काम रुके रहे। अब काम में तेजी लाई जा रही है। कुत्तों को पकड़ने के अभियान में तेजी लाई जाएगी। सफाई व्यवस्था पर खास तवज्जो दी जाएगी। कचरा फेंकने के लिए मार्केटों के साथ रेजिडेंशियल एरिया में भी डस्टबीन रखे जाएंगे।
-उपिंदर आहलूवालिया,मेयर
मैं पार्षदों के साथ एक मीटिंग कर चुका हूं। निगम की अगली मीटिंग 19 दिसंबर को है। उसमें पार्षदों की तरफ से लाए गए एजेंडों पर चर्चा होगी। निगम ने सफाई व्यवस्था पर खास तवज्जो देने का फैसला किया है। शहर को नीट एंड क्लीन बनाने के लिए लोगों से सहयोग लिया जाएगा। -एसपीअरोड़ा, निगम कमिश्नर
मीटिंगों में प्रस्ताव पारित होते हैं, लेकिन कार्रवाई काफी स्लो है। ठेकेदार पर सारा ठीकरा फोड़ दिया जाता है। ऐसे में सोचने की जरूरत है कि कहीं हम ठेकेदारों के चयन में गलत तो नहीं हैं। मेरे वार्ड में पड़ने वाले सेक्टर-12 और 12ए के पार्कों में रेन शेल्टर बनने हैं, लेकिन