पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगली जानवर के हमले से दुधारू पशु घायल

जंगली जानवर के हमले से दुधारू पशु घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंजौरब्लाकरायतन क्षेत्र के गांव मल्लाह में बुधवार देर शाम को गांव के एक किसान की गाय समेत अन्य जानवर खेतों के पास ही घास चर रहे थे। अचानक उनकी एक गाय पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे लोगों में चीते के होने की दहशत फैल गई। गांव के पूर्व सरपंच मनमोहन भट्टी ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले शेर सिंह की गाय प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी खेतों के पास ही घास चर रही थी। देर शाम होने के कारण गाय वापस बाड़े में गई। अंधेरा होने के कारण किसी को कुछ नहीं पता लगा। जब वीरवार को उन्होंने देखा तो गाय को जगह जगह पर किसी जंगली जानवर के नोचने के निशान थे। इसको लेकर लोगों में दहशत फैल गई। गाय की मालकिन निर्मला देवी ने बताया कि वीरवार को जब सुबह वह पास ही जनवारों के सरकारी जूनियर डाक्टर को बुलाने गई तो पहले तो वो आने में आनाकानी करने लगा। बाद में पत्रकारों के बुलाने पर वह मौके पर पहुंचा। उधर वन्य विभाग के गार्ड रामकेश भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने बताया कि गाय पर हुए हमले से किसी चीते का हमला नहीं हुआ क्योंकि चीता हमेशा जानवर की गर्दन पर हमला करता है।

वन्य विभाग के राकेश ने कहा कि हो सकता है गाय पर हमला किसी जंगली बिल्ली ने किया हो। उन्होंने कहा कि पास ही जंगल है और यहां पर कोई भी जंगली जानवर आने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने घटनास्थल से किसी जानवर के बाल इकट्ठे किए। उन्होंने बताया कि यह बाल बिल्ली या किसी चीते के हैं, इसके बारे में लेबोरेट्री में जांच करवाई जाएगी।

निर्मला देवी अपनी घायल गाय के घाव दिखाती हुई।