- Hindi News
- 30 हजार की खैर की लकड़ी चोरी करते चार ओरापी पुलिस गिरफ्त में, केस दर्ज
30 हजार की खैर की लकड़ी चोरी करते चार ओरापी पुलिस गिरफ्त में, केस दर्ज
पिंजौरब्लाॅक के गांव नानकपुर के जंगलों में सरकारी जमीन से खैर की लकड़ी काटकर चोरी ले जाते हुए चार लोगों को वन विभाग की टीम ने गांव के पास ही गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग के रेंज आॅफिसर मामचंद ने बताया कि बुधवार रात को वो अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसमें उनके साथ गार्ड संजय जंडे, संजय कुमार, अवतार सिंह, हंसराज और सुच्चा सिंह आदि थे जैसे ही वो नालागढ़ रोड पर उन्होंने गांव नानकपुर के जंगलों की ओर देखा एक कार आगे आगे चल रही थी उनके पीछे एक पिकअप जीप थी जिसे वो एस्कोर्ट करके ला रहे थे। आरओ ने कहा कि जैसे ही उन्होंने कार को रोका तो उसमें से एक आदमी निकलकर भाग गया जबकि एक लखविन्द्र सिंह निवासी बधरपुर जिला रोपड़ को पकड़ लिया। उसके पीछे रही जीप को जब रोका तो उसमें खैर की लकड़ी थी। जीप चालक कुष्ण, साथ में शाम और सोडी थे जिन्हे गिरफ्तार कर लिया। आरओ ने बताया कि कार में सवार निर्मल सिंह भाग गया। जीप में चोरी से ले जाई जा रही खैर की लकड़ी करीब 12 किवलंट थी जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियो के खिलाफ इडिंयन फॉरेस्ट एक्ट 1927 की धारा 26 के अन्तर्गत मामला दर्ज करके कुरुक्षेत्र पर्यावरण न्यायलय में पेश किया जाएगा।
इधर, अवैध खनन ले रहा टिपर पकड़ा
हरियाणामें अवैध खनन पर रोक के बावजूद भी क्षेत्र में रात के समय चोरी छिपे अवैध खनन का कारोबार खूब धड़ल्ले से चल रहा है। वन विभाग को उस समय सफलता हासिल हुई जब विभाग के अधिकारी रात को गश्त कर रहे थे और उन्हें एक बड़ा टिपर अवैध खनन ले जाते हत्थे चढ़ गया। वन विभाग के आरओ मामंचद ने बताया कि उन्होंने रात को गश्त के दौरान गांव कीर्तपुर के पास एक टिप्पर पकड़ा जो कि अवैध खनन करके ले जा रहा था उन्होंने बताया कि टिप्पर का चालक देवराज था।