- Hindi News
- हरियाणा में तीसरी बार कांग्रेस सरकार बनाएगी:कोना
हरियाणा में तीसरी बार कांग्रेस सरकार बनाएगी:कोना
पिछले10 सालों से हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ विकास करवाए हैं, परंतु कांग्रेस दूसरी पार्टियों की तरह प्रचार नहीं कर पाई, जबकि आज भी अगर हरियाणा में चल रही सरकारी योजनाओं की तुलना दूसरे राज्यों से करें तो हरियाणा जनहित नीतियों में बहुत ऊपर है। हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनाव की बात है तो उसमें कांग्रेस हाईकमान का टिकट वितरण को लेकर सबसे ज्यादा फोकस उस हल्के के लोकल युवाओं और महिलाओं पर ज्यादा रहेगा। यह बात जिला परिषद के चेयरमैन राजेश कोना ने कही। इस मौके पर उनके साथ हलका कांग्रेस युवा अध्यक्ष नवदीप शर्मा, नम्बरदार सुरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार आदि भी थे। कोना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी टिकट वितरण स्थानीय लोगों की भावनाओं को देखते हुए जीतने वाले उम्मीदवार को ही देगी, जिसे सभी मिलकर जीताकर विधानसभा में पहुंचाएगें। उन्होंने कहा कि जो भी असली कार्यकर्ता पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है, वह सबसे पहले अपने सगंठन के प्रति ईमानदार और मेहनती होता है। वह सबसे पहले पार्टी के बारे में सोचता है, उसके बाद अपने बारे में क्योंकि हमारा सगंठन मजबूत है तभी हम मजबूत है कुछ स्वार्थी नेता अपने ही नेताओं के बारे में गलत ब्यानबाजी देकर सगठंन को कमजोर कर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने पिछले 10 सालों में विकास करवाए हैं वो आज तक की कोई भी सरकार नहीं करवा पाई। इसके अलावा हरियाणा में कांग्रेस सरकार की नीतियों की चर्चा आज पूरे देश में होती है इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है जनता किसी भी विपक्षी पार्टी के बहकावे में आने वाली नहीं है। हलका कांग्रेस युवा अध्यक्ष नवदीप शर्मा ने कहा कि आज कालका हल्का की जनता लोकल उम्मीदवार के टिकट की इंतजार में है। हर कोई चाहता है कि मेरी अपरोच सबसे नजदीक हो इसलिए लोकल को ज्यादातर लोग चाहते है। इसके अलावा फिर भी पाट्री जिसे भी चुनाव में उतारेगी उसको ज्यादा से ज्यादा वोटों से जीताकर विधानसभा में भेजना हमारा कत्तर्वय है जिसे हम पूरी मेहनत लगन से निभाएंगे। इस अवसर पर नम्बरदार सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि वे कांग्रेसी होने के नाते सच्चाई से कभी भी भाग नही सकते असल में कालका हल्का की आवाज केवल लोकल उम्मीदवार की ही है। अगर पार्टी कहीं बाहर से लाकर प्रत्याशी को जनता पर थोपती है तो उसका कांग्रेस को नुक