पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"विकास में युवाओं की अहम भूमिका\'

\"विकास में युवाओं की अहम भूमिका\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्रमें आई भाजपा की मोदी सरकार के साथ जिन्होंने लोकसभा के चुनाव में वोटे बटोरने के लिए जनता को गुमराह करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। 100 दिन बाद भी लोगों को अच्छे दिन तो दूर की बात पहले वाले दिन भी नहीं रहने दिए भाजपा सरकार ने। लोकसभा में मोदी की हवा से ही हरियाणा के विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने के सपने से भाजपा दूर हो गई। मंगलवार को तीन राज्यों में विधानसभा के आए उपचुनावों में जनता ने दिखा दिया कि वह भाजपा की केन्द्र सरकार के 100 दिनों में अच्छे दिन के नाम से दिए हुए धोखे को भलीभंति जान चुकी है। यह बात मगंलवार को इंटक प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने पिंजौर के रजीपुर में एक कार्यक्रम में कही।

चौधरी ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र का लोकल होने के नाते कांग्रेस से टिकट के लिए स्थानीय लोगों की मांग पर ही दावेदारी करते हुए भरा है जिस के बाद बाबा रौनकी जैसे धार्मिक प्रवृति के कई संस्थाओं लोगों ने उन्हें समर्थन दिया है जिसके लिए वह उनका आभार प्रकट करते हंै।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पार्टी हाईकमान टिकट नहीं देती फिर भी वह जनता के बीच रहकर उनके हकों की लड़ाई ऐसे ही लड़ते रहेंगे और पार्टी द्वारा भेजे प्रत्याशी को जीताकर भेजेंगे। चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो से अपने क्षेत्र में युवा वर्ग नशों की जा रहा है जो कि हमारे क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी खतरे की बात है क्योंकि क्षेत्र के विकास में युवाओं की भागीदारी अहम होती है अगर ऐसे ही युवा इस गलत रास्ते की ओर जाने लगे तो ठीक नहीं है। बाबा रौनकी जी द्वारा युवाओं को नशों से दूरी बनाए रखने के लिए कुश्तियों का आयोजन करवाया जाता है जो कि क्षेत्र के लिए सराहनीय काम है। युवाओं को नशों से बचाने के लिए हर किसी को आगे आना होगा। नशे का सेवन करने वाले युवाओं से दूरी बनाए बल्कि उन्हें समझा कर सही रास्ते पर लाना चाहिए।

समारोह में आभार जताने पहुंचे भूपेंद्र चौधरी साथ में बाबा रौनकी।