- Hindi News
- प्रशासन ने परेड ग्राउंड को डाला रैली स्थलों की श्रेणी में, दशहरा आयोजकों के लिए मुश्किल
प्रशासन ने परेड ग्राउंड को डाला रैली स्थलों की श्रेणी में, दशहरा आयोजकों के लिए मुश्किल
सेक्टर-5 में इस बार रावण जलेगा या नेताओं की रैली होगी, बना असमंजस
इसबारचुनावी माहौल होने के कारण लोगों का दशहरे का मजा बिगड़ सकता है, क्योंकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि सेक्टर 5 के परेड ग्राउंड में दशहरे के दिन रावण जलेगा या फिर नेता भाषण देंगे, क्योंकि प्रशासन ने जिले में परेड ग्राउंड के साथ-साथ 68 रैली ग्राउंड अनाउंस किए हैं। परेड ग्राउंड इन सभी स्थलों में सबसे बड़ा और बढ़िया है। ऐसे में अब मुसीबत खड़ी हो गई है। वहीं हुडा ने परेड ग्राउंड के लिए तकरीबन हां कर दी है। अब सारी कहानी प्रशासन के पास अटकी हुई है। सिंतबर 2011 में भी परेड ग्राउंड को लेकर मुसीबत खड़ी हो गई थी। उस दौरान यहां रावण का पुतला जलाने के लिए दो संस्थाएं आमने-सामने हो गई थी। एक संस्था के पास हुडा की परमिशन थी, तो दूसरी के पास प्रशासन की। ऐसे में कोर्ट ने निर्णय करने के लिए हुडा को कहा था, जिसके बाद दोनों संस्थाओं ने मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया था।
कोडऑफ कंडक्ट और रैली ग्राउंड: हरियाणामें विधानसभा चुनाव के चलते कोड ऑफ कंडक्ट लग चुका है। ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से की जाने वाली रैलियों को देखते हुए प्रशासन ने इसके लिए पूरे जिले में 68 साइटें मार्क की हैं, जिन पर कोई भी राजनीतिक दल परमिशन के बाद रैली कर सकता है। प्रशासन ने इस लिस्ट में सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड, सेक्टर 14 स्थित मार्केट के साथ लगती खाली जगह, सेक्टर 15 में मार्केट के पास खाली जगह, सेक्टर 15 में जहां सब्जी मंडी लगती थी, उस साइट को भी शामिल किया है।
इसलिएसबसे खास है परेड ग्राउंड: परेडग्राउंड इसलिए सभी साइटों में सबसे खास है, क्योंकि यह काफी बड़ा है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग सकते हैं। यहां टेंट या स्टेज लगाने की जरूरत नहीं है। हुडा ने चारदीवारी की हुई है। वहीं, स्टेज भी बनाया हुआ है, इसलिए ज्यादातर राजनीतिक दल यहीं रैली कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सिटी सेंटर है, जो शहर के बीचोंबीच पड़ता है।
परेडग्राउंड में दशहरा, हुडा की हां, प्रशासन का जवाब नहीं: परेडग्राउंड में रावण जलाने के लिए एप्लाई करने वाली संस्था की ओर से संदीप गुप्ता ने बताया कि हुडा की ओर से शालीमार के पास मेला ग्राउंड में रामलीला करने के लिए और परेड ग्राउंड में रावण का पुतला जलाने के लिए तकरीबन परमिशन मिल चुकी है। फाइल हुडा के चीफ एडमिनिस