पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली गिरने से झुलसा, चंडीगढ़ रेफर

बिजली गिरने से झुलसा, चंडीगढ़ रेफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली गिरने से झुलसा, चंडीगढ़ रेफर

रायपुररानी| खंडके गांव मासूमपुर में एक ग्रामीण पर आसमानी बिजली गिरने से उसका शरीर झुलस गया। घरवालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायपुररानी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ के अस्पताल रेफर कर दिया गया। केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मासूमपुर का ग्रामीण सोमनाथ, जिसके ऊपर आसमानी बिजली गिरी है, की पीठ के नीचे का काफी हिस्सा झुलसा हुआ था। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार से क्षेत्र में हो रही बारिश के तहत कई बार बादल गरज रहे हैं और मासूमपुर में ग्रामीण के ऊपर गिरी आसमानी बिजली के फलस्वस्प ग्रामीण के शरीर को काफी नुकसान पहुंचा।